Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशबरगी बांध की नहर टूटने पर मा.अ. आयोग ने जनहित में लिया...

बरगी बांध की नहर टूटने पर मा.अ. आयोग ने जनहित में लिया संज्ञान

जबलपुर। जिले के बरगी बांध की नहर गत दिनों टूटने के कारण क्षेत्र के ग्राम सागदा में लाखों गैलन पानी भर गया और पानी खेतो तक पहुंच गया। जिस कारण किसानों की कृषि भूमि पर खड़ी फसलें पूरी तरह खराब और बर्बाद हो गई।

इस तबाही से किसानों को बड़ी मात्रा में आर्थिक नुकसान भी हुआ है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के मुख्यालय भोपाल में जनहित में संज्ञान लिया गया।

उप संचालक जनसंपर्क केके जोशी के अनुसार अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकल पीठ ने मामले में सुनवाई कर मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के कलेक्‍टर से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

Related Articles

Latest News