मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के अधीक्षण यंत्री राजेश जैन ने लाइनमैनों के सम्मान में गीत लिखा हैं।
इस गीत में विद्युत क्षेत्र में लाइनमैन के समर्पण, जोखिम भरा कार्य क्षेत्र, सुरक्षा के साथ कार्य करने, भीषण गर्मी, कड़कडाती सर्दी, मूसलधार वर्षा के बीच कार्य करते रहने का संदेश छुपा हुआ हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह और मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने जैन की इस गीत रचना कार्य की प्रशंसा की हैं, उन्होंने अपने संदेश में लाइनमैनों के कार्य की प्रशंसा की एवं लाइनमैनों की कंपनी की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही हैं।
ज्ञातव्य हैं कि हर वर्ष विद्युत सुरक्षा दिवस को लाइनमैन दिवस के रूप में 4 मार्च को देशभर में मनाया जाता हैं।











