मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन ने ट्रांसफॉर्मर घोटाले के बीच दो अधीक्षण अभियंताओं और दो कार्यपालन अभियंताओं के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सीजीएम-एचआर नीता राठौर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रबंध संचालक के अनुमोदन पर बीपी पटेल अधीक्षण अभियंता (सं./सं.) वृत्त डिण्डोरी (चालू प्रभार) को अधीक्षण अभियंता (चालू प्रभार) कार्यालय अतिरिक्त मुख्य अभियंता (प्रवर्तन) जबलपुर स्थानांतरित किया जाता है।
श्रीमति चन्द्ररेखा प्रभाकरअधीक्षण अभियंता (चालू प्रभार) कार्यालय मुख्य अभियंता सागर रीजन को अधीक्षण अभियंता (सं./सं.) वृत्त डिण्डोरी (चालू प्रभार) स्थानांतरित किया जाता है।
वहीं राकेश कुमार बघेल कार्यपालन अभियंता (सं./सं.) संभाग डिण्डोरी (चालू प्रभार) को स्थानांतरित कर अतिरिक्त मुख्य अभियंता (प्रवर्तन) रीवा के प्रशासनिक नियंत्रण में भेज गया है।
जबकि अशोक कुमार कार्यपालन अभियंता (चालू प्रभार) कार्यालय अधीक्षण अभियंता (सं./सं.) वृत्त जबलपुर को कार्यपालन अभियंता (सं./सं.) संभाग डिण्डोरी (चालू प्रभार) भेजा गया है।
आदेश में ये भी कहा गया है कि बीपी पटेल, अधीक्षण अभियंता कार्यालयीन कार्य सहित विशेष रूप से प्रवर्तन (सं.सं.) संभाग जबलपुर संबंधी कार्य संपादित करेंगे।
उच्च पद का चालू प्रभार एवं शक्तियां कंपनी द्वारा जारी अधिकार प्रत्यायोजन पुस्तिका के तहत प्रदत्त की जाती है। उच्च पद का चालू प्रभार प्रशासनिक दृष्टि से सौंपा गया है, यह आदेश वरिष्ठता अथवा वित्तीय लाभ सुनिश्चित नहीं करता है एवं किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है।












