Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कार्मिकों की पहली लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के पहले दिन खेले...

बिजली कार्मिकों की पहली लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के पहले दिन खेले गए दो मैच

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह के निर्देश एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में खेल एवं कल्याण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में पहली बार लेदर बॉल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से प्रारंभ हुई। केट रोड स्थित काउंटी ग्राउंड पर आयोजित प्रतियोगिता का तालियों एवं विजयी नारों के साथ शुभारंभ निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार एवं कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता ने किया। दोनों ही अतिथियों ने खेल को जीवन में महत्वपूर्ण बताया एवं खेल से कार्मिकों का मनोबल बढ़ने, सकारात्मकता आने एवं कार्यक्षमता विस्तार की बात कहीं।

इस प्रतियोगिता के लिए नियमावली तैयार की गई है, कंपनी से बाहर के निर्णायक तैनात किए गए हैं। पहले दिन दो मैच हुए। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण शुक्रवार अपराह्न होगा।

Related Articles

Latest News