Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशपत्रकारों को जारी होगें व्हीकल कोड, श्रमजीवी पत्रकार परिषद करायेगा वृद्वाश्रम में...

पत्रकारों को जारी होगें व्हीकल कोड, श्रमजीवी पत्रकार परिषद करायेगा वृद्वाश्रम में भागवत

अपने परिवार से दूर वृद्वाश्रम में रहने को मजबूर बुजुर्गो के लिए श्रमजीवी पत्रकार परिषद् की संभागीय युवा प्रकोष्ठ इकाई ने श्रीमद भागवत कराने का निर्णय लिया है।

इस बैठक में एक अति महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा हुई जिसमें अपात्र लोगों द्वारा कई वाहनों पर प्रेस लिखकर इस शब्द का दुरूपयोंग रोकने एक स्पेशल व्हीकल कोड स्टीकर जारी करने का भी निर्णय लिया है। जिससें अवैध वाहनों की पहचान यातायात पुलिस को आसानी से हो सके।     

इस बैठक में श्रमजीवी पत्रकार परिषद् के संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, प्रदेशाध्यक्ष देवशंकर अवस्थी, प्रदेश उपध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रभारी विलोक पाठक, जिला अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, सुरेश कामले, युवा प्रकोष्ठ के सम्भागीय अध्यक्ष शुभम शुक्ला, महासचिव सुधीर खरे, प्रवक्ता सत्यजीत यादव, अनुराग दीक्षित, शिव चौरसिया, विवेक तिवारी, उमेश शुक्ला सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News