छिंदवाड़ा । नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के डॉक्टर एस के करमोरे, प्राध्यापक (एनाटॉमी विभाग) को छिंदवाड़ा में 18 से 20 फरवरी 2026 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में “इन्नोवेटिव एंड डेडीकेटेड एकेडिमिशयन” अवार्ड से नवाजा गया।
यह अवॉर्ड विशेष रूप से वेटनरी साइंस के क्षेत्र में डॉ. कारमोरे के शिक्षण, शोध, शैक्षणिक नवाचार तथा प्रभावी प्रशासकीय नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।
इसके साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge Systems – IKS) को अकादमिक दृष्टि से सुदृढ़ करने, सतत विकास को प्रोत्साहित करने तथा “विकसित भारत–2047” के विज़न में उनके योगदान को भी सराहा गया।








