WCR : जबलपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा जबलपुर मण्डल में प्री-नॉनइंटरलॉकिंग एवं नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के चलते पकरिया रोड स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली 03 ट्रेनों का चार दिन ठहराव नहीं रहेगा। इसके अतिरिक्त पकरिया रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को परिचालनिक आवश्यकताओं के अनुसार रेगुलेट कर चलाया जाएगा।

The following trains will not stop at Pakaria Road Railway Station:-
1) 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस
अवधि : 17.05.2026 से 20.05.2026 तक। (चार दिन)
2) 11705 जबलपुर-रीवा शटल एक्सप्रेस
अवधि :18.05.2026 से 21.05.2026 तक। (चार दिन)
3) 61605 कटनी-सतना मेमू ट्रेन
अवधि : 18.05.2026 से 21.05.2026 तक। (चार दिन)

The following trains are regulated at Pakriya Road railway station on 17 May 2026:-
4) 01144 दानापुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 110 मिनिट रेगुलेट रहेगी।
5) 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन 50 मिनिट रेगुलेट रहेगी।
6) 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन 50 मिनिट रेगुलेट रहेगी।
7) 20930 बनारस-उधना एक्सप्रेस ट्रेन 40 मिनिट रेगुलेट रहेगी।
8) 13201 राजगीर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनिट रेगुलेट रहेगी।
The following trains are regulated at Pakriya Road railway station on 18 May 2026:-
9) 22937 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन 10 मिनिट रेगुलेट रहेगी।
10) 61605 कटनी-सतना मेमू ट्रेन 45 मिनिट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेनों की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस/रेल मदद 139 अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है, परंतु यह कार्य भविष्य में बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल संचालन हेतु आवश्यक है।











