MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश की सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आसमान में तीन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन अरब सागर से मध्य प्रदेश में बने चक्रवात तक आ रही है और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात 24 घंटों में कब दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा, जिसके चलते मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
आज यहाँ होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने आज गुरुवार को अलीराजपुर, झाबुआ, सिवनी, मंडला के लिए ऑरेंज अलर्ट और भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, धार, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना, मैहर, पन्ना, बालाघाट सहित 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।











