Tuesday, September 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP में आज मौसम का मिजाज बदलेगा, बारिश-आंधी के साथ तेज हवाओं...

MP में आज मौसम का मिजाज बदलेगा, बारिश-आंधी के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग ने 21 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है. कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है. भोपाल में 21 सितंबर की सुबह तक मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, जबलपुर, सागर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।वहीं अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में मौसम अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है, जहां भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
राजधानी भोपाल में भी बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव के पीछे दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तथा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र प्रमुख कारण बताया जा रहा है, जिसके 21 सितंबर को डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।
Related Articles

Latest News