West Central Railway : जबलपुर। मानसून के दौरान कोंकण रेलवे क्षेत्र में सुरक्षित और सुचारु रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया है।
संशोधित मानसून टाइम टेबल के अनुसार यह ट्रेन 19 जून से प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से और 15 जून से प्रत्येक सोमवार को कोयंबटूर से परिवर्तित समय के अनुसार संचालित होगी।
मानसून के दौरान यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल एवं रोहा स्टेशनों की समय सारिणी यथावत रहेगी.
यानि कोई बदलाव नहीं रहेगा, लेकिन कोंकण रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले दोनों दिशाओं के खेड़, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थीवम, मडगाव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड, कुन्दापुरा, उडुपी, मुल्की, मंगलुरु जंक्शन, कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, कोजीकोड, तिरूर, शोरनूर जंक्शन, पालक्काड जंक्शन (पालघाट) एवं कोयंबटूर जंक्शन रेलवे स्टेशनों के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है.
उल्लेखनीय है की गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 19 जून से 16 अक्टूबर तक (18 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान करेगी. मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन रविवार को शाम 17:10 बजे कोयंबटूर जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी.
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 15 जून 2026 से 19 अक्टूबर तक (19 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को कोयंबटूर से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान करेगी. मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन बुधवार को सुबह 08:45 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी.











