Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशविधवा महिला की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, गला घोंटकर मारा

विधवा महिला की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, गला घोंटकर मारा

अनूपपुर। अनूपपुर के बरबसपुर गांव में विधवा महिला नशीबाई यादव की हत्या कर लाश को डुग्गी तालाब के पास एक खेत में फेंक दी गई।

महिला की लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, देखा तो महिला के कपड़े अलग-अलग जगह पड़े है। वहीं मिले हैं। घटना की खबर गांव में भी आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस के अनुसार नशीबाई यादव उम्र 50 वर्ष के पति पति कुछ वर्ष पहले गुजर चुका है और उसके दो बेटे हैं। महिला की अज्ञात तत्वों ने देर रात हत्या की और लाश को तालाब के पास फेंक दिया। आज सुबह दस बजे के लगभग गांव के लोगों ने देखा तो स्तब्ध रह गए।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई,पुलिस का कहना है कि नशीबाई के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है, वही गले में खरोंच है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के कपड़े भी इधर उधर पड़े मिले है, जिससे तरह तरह की चर्चाएं भी व्याप्त है।

पुलिस ने परिजनों सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि महिला के घर बीती रात कौन आया था।

Related Articles

Latest News