Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर इंटरसिटी से गिरी महिला, पैर कटा, टीटीई पर महिला को धक्का...

जबलपुर इंटरसिटी से गिरी महिला, पैर कटा, टीटीई पर महिला को धक्का देने का आरोप

जबलपुर. सिंगरौली से जबलपुर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर आज 9 दिसम्बर मंगलवार की सुबह एक रेल हादसा हुआ। इसमें एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी के टिकट चेकर (टीटीई) ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसका एक पैर कट गया और दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आईं।

घायल महिला की पहचान मीना सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के डबरौहा गांव की निवासी हैं और नंद कुमार सिंह की पत्नी हैं। मीना सिंह मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे विजय सोता रेलवे स्टेशन से सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11652) में सवार हुई थीं। वह मजदूरी के लिए करेली जा रही थीं। यह घटना तब हुई जब ट्रेन खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर थी।

मीना सिंह के अनुसार, स्लीपर डिब्बे में एक टीटीई ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर गईं और ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गईं। हादसे में उनका एक पैर कट गया है, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Latest News