Thursday, May 2, 2024
Homeभारत22 जुलाई को लांच होगा इसरो का चंद्रयान-2

22 जुलाई को लांच होगा इसरो का चंद्रयान-2

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लांचिंग के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। ज्ञात रहे कि सोमवार 15 जुलाई को चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी, मगर तकनीकी खराबी के कारण लांचिंग के 1 घंटे पहले लांचिंग निरस्त कर दी गई थी।
इसरो ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया है। जिसके बाद अब 22 जुलाई को चंद्रयान उड़ान भरेगा।

टॉप न्यूज