Sunday, April 28, 2024
Homeभारतराहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भूपेश बघेल वरिष्ठ...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भूपेश बघेल वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

रायपुर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल संदेश ने यह जानकारी दी है।

आदेश में कहा गया है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भूपेश बघेल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ बिहार की अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। नई जिम्मेदारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां से बघेल सीधे बिहार रवाना होंगे।

टॉप न्यूज