जबलपुर में जिलास्तरीय ताईक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा का आयोजन

मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी व मप्र ताईक्वांडो यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में जबलपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय ताईक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा का आयोजन गुप्तेश्वर स्थित इंदिरा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव के नेतृत्व में कराया गया।

जिसमें राजकुमार यादव के साथ सुश्री शिवानी बेन, जयराज चौधरी ने वर्ल्ड ताईक्वांडो कुकिवान के नियमानुसार कोरियन भाषा में बच्चों का फिजिकल व मौखिक टेस्ट लिया गया।  इसमें जबलपुर शहर के बरेला, बिलहरी, खमरिया, गोरखपुर, गुप्तेश्वर आदि प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
प्रमाण पत्र व बेल्ट वितरण समारोह के अतिथियों के पूर्व पार्षद द्वारिका प्रसाद मिश्रा, पूर्व पार्षद व मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नबी, वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता एमपी शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी व खेलप्रेमी सुधीर सोनकर, इंदिरा हा.से. स्कूल गुप्तेश्वर की प्राचार्या श्रीमती लक्षमी शर्मा, मप्र ताईक्वांडो यूनियन के महासचिव राजकुमार यादव ने खिलाड़ियों को उनकी योग्यतानुसार प्रमाण पत्र प्रदान किये व बेल्ट पहनाकर सम्मनित किया।

सम्मनित हुए खिलाडी के नाम निम्नानुसार हैं-

यलो बेल्ट- आराध्य रजक, विमंश धीर, वान्या  धीर, शिविका राठौर, वेदांत पटेल, भव्य श्रीवास, मानवी श्रीवास, तिलकंजलि पाण्डेय, अर्नव रजक, सृजल रजक।

ग्रीन बेल्ट- आराध्य रजक, गौरव साहू, श्रुति तिवारी।

ग्रीन हाई बेल्ट- साक्षी जायसवाल, विवान धीर, अमिष्का रॉय, अंशिता रॉय , श्रुति तिवारी।

ब्लू- साक्षी जायसवाल।

ब्लू हाई बेल्ट- तिथि चटर्जी, मानवी यादव, श्रीमन किताह।

रेड बेल्ट- दीपेश सेन, रियांशी कुमारी, खुशल  हुरमाले।

रेड हाई बेल्ट- प्रथमेश मिश्रा, कुशाग्र गुप्ता।

जिला स्तरीय बेल्ट परीक्षा संपन्न कराने में कोच शशांक सिंह ठाकुर, झामसिंह तेकाम, सिरिल श्रीवास, सात्विक कुर्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।