मप्र सहित आठ राज्यों में की गई राज्यपालों की नियुक्ति

five pillars- Talent, Markets, Capital, Ecosystem and a culture of openness

केंद्र सरकार ने आठ राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की है। मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का तबादला करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा  त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का तबादला करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादलाकरके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं डॉ हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।