Sunday, May 5, 2024
Homeराष्ट्रीयगणतंत्र दिवस पर ट्रेनों के लिए डेढ़ घंटे बंद रहेगा दिल्ली का...

गणतंत्र दिवस पर ट्रेनों के लिए डेढ़ घंटे बंद रहेगा दिल्ली का तिलक ब्रिज, कई रेलगाड़ियां रद्द तो कई का मार्ग बदला

नई दिल्ली (हि.स.)। गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मद्देनजर 26 जनवरी को नई दिल्ली में तिलक ब्रिज पर रेल यातायात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा।

उत्तर रेलवे ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि तिलक ब्रिज पर रेल यातायात बंद होने कारण कुछ रेलगाड़ियां अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी तो कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसी तरह कुछ रेलगाड़ियां रोक कर चलाई जाएंगी। इनमें राजधानी, दुरंतो और जनशताब्दी रेलगाड़ियां भी शामिल हैं।

रद्द रेलगाड़ियां

रेलगाड़ी संख्या 04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, रेलगाड़ी संख्या 04913/04912 पलवल-गाजियाबाद-पलवल स्पेशल, रेलगाड़ी संख्या 04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल, रेलगाड़ी संख्या 04947 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल 26 जनवरी को रद्द रहेगी।

रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

रेलगाड़ी संख्या 04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को नई दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04408 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल को पटेल नगर-दिल्ली सफदरजंग-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04956 दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल (वाया तिलक ब्रिज) को जरूरत पड़ने पर दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 14315 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर वाया साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जं.-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि आवश्यक हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जं.-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को यदि आवश्यक हुआ तो साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जं.-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।

रेलगाड़ियां रोक कर चलाया जाना

रेलगाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 22848 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रोका जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड पास होने तक नई दिल्ली में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल को आवश्यक होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 14211 आगरा छावनी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12425 हुजूर साहिब नांदेड-श्री गंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड क्लीयरेंस तक नई दिल्ली में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड क्लीयरेंस तक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आवश्यक होने पर परेड क्लीयरेंस तक साहिबाबाद में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 22625 यशवंतपुर-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर हजरत निजामुद्दीन में रोककर चलाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर गाजियाबाद में रोककर चलाया जाएगा।

टॉप न्यूज