व्हाट्सएप पर फर्जी ख़बरें शेयर करने वालों की अब खैर नहीं। व्हाट्सएप ने एक ऐसा फीचर लांच कर दिया जिससे फर्जी खबरों और लिंक पर काफी हद तक रोक लग सकेगी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों भारत में व्हाट्सएप के जरिए फर्जी खबरें फैलने से हुई हिंसक घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है, जिसके बाद केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप प्रबंधन को ऐसी फर्जी खबरें रोकने के लिए कहा था। व्हाट्सएप द्वारा फर्जी लिंक की पहचान करने वाले फीचर सस्पीशियस लिंक डिटेक्शन को लांच कर दिया है। इसके जरिए यूजर भेजे गए किसी फर्जी लिंक की पहचान कर सकेंगे। इसके साथ व्हाट्एप इस संदेश के लिए चेतावनी भी जारी करेगा। व्हाट्सएप का यह फीचर 2.18.204 बीटा वर्जन पर लॉन्च कर दिया गया है।
ये फीचर जब आप व्हाट्सएप पर किसी वेबसाइट के लिंक भेजेंगे या रिसीव करेंगे तो ऐप वेबसाइट के लिंक की पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) जांच करेगा और अगर कुछ संदिग्ध लगा तो यूजर को सतर्क कर देगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब व्हाट्सएप एक संदिग्ध लिंक का पता लगाता है, तो संदेश को लाल लेबल के साथ चिह्नित किया जाता है। लाल लेबल इंगित करेगा कि या तो यह स्पैम है या फ़िशिंग लिंक है या नकली समाचार वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर रहा है।
व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक या खबर पोस्ट करने वालों की खैर नहीं, नया फीचर लांच
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे