Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए और पेंशनभोगियों के डीआर में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए और पेंशनभोगियों के डीआर में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत (DR) में एक जनवरी से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब यह मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इससे 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

Related Articles

Latest News