Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी 4 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी 4 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु चार ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियां का संचालन किया जाएगा। जिसमें रेलगाड़ी संख्या 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस और 05251/05252 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस संचालित की जाएगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 05219, 4 व 11 मई को मुजफ्फरपुर से चलेगी ट्रेन संख्या 05220, 5 और 12 मई को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। ट्रेन संख्या 05251 मुजफ्फरपुर से 8 और 15 मई को चलेगी, ट्रेन संख्या 05252, 9 व 16 मई को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। यह चारों ट्रेन है दो-दो फेरे लगाएगी।

सीनियर डीसीएमने बताया कि ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर से शनिवार शाम को 6 बजे चलेगी जो रविवार दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर रविवार को शाम 4 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी जो सोमवार को सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

रेलगाड़ी संख्या 05251 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल बुधवार को शाम 6 बजे मुजफ्फरपुर से चलेगी जो गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05252 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल से गुरुवार को शाम 4 बजे चलेगी जो शुक्रवार सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Latest News