Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएमपी में रेलवे फाटक को तोड़कर सुपर फास्ट ट्रेन से टकराई तेज...

एमपी में रेलवे फाटक को तोड़कर सुपर फास्ट ट्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अनूपपुर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार रेलवे फाटक का तोड़कर ट्रेन से जा टकराई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है।

हादसे के बाद ट्रेन को 7 घंटे अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर खड़ा रखा गया। ब्रेकिंग सिस्टम पाइप फटने की वजह से तीन कोच बदलने के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका।

जानकारी अनुसार मामला जैतहरी थाना क्षेत्र का है। जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर बेलिया फाटक पर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 65 सी 3984 रेलवे फाटक तोड़ते हुए वंहा से गुजर रही गाड़ी संख्या 20807 हीराकुंड एक्प्रेस से जा टकराई। हादसे में कार चालक नरेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी परमेश्वर साहू घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।

हादसे के शिकार दोनो शख्स हिंदुस्तान पावर जैतहरी में कार्यरत थे। दोनों कार में सवार होकर कही जा रहे थे, तभी बेलिया रेलवे फाटक के पास लापरवाही के चलते हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में कार के परख्च्चे उड़ गए। कार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भिड़ंत कितनी जबरदस्त थी।

Related Articles

Latest News