Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअमृतसर में आप कार्यकर्ता व उसके साथियों पर चली गोलियां, एक की...

अमृतसर में आप कार्यकर्ता व उसके साथियों पर चली गोलियां, एक की मौत

चण्डीगढ़ (हि.स.)। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार शाम दो बाइक सवार हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों पर गोलियां बरसा दीं। वारदात में एक की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत गांव लक्खूवाल में हुई है। आआपा से जुड़े युवक दीप इंद्र सिंह दीपू सरकारिया अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठा थे। रात तकरीबन साढ़े 8 बजे वहां बाइक पर 2 अज्ञात युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों के पास पिस्टल थे।

घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान दीप इंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 घायलों का उपचार गुरदासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी सतिंदर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने फिलहाल आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं, ताकि आरोपियों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

Related Articles

Latest News