Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयविद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान के लिए पंकज अग्रवाल की उपस्थिति में...

विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान के लिए पंकज अग्रवाल की उपस्थिति में पीटीसी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 30 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे। इसे लेकर दोनों ने एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

उत्कृष्टता केंद्र के अनुसंधान व विकास प्रयासों के परिणामों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से विद्युत क्षेत्र तक प्रसारित किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत एनपीटीआई व पीटीसी इंडिया लिमिटेड उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से अनुसंधान, विकास और ज्ञान साझा करने के लिए सहभागिता करेंगे।

शनिवार को उर्जा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 28 मार्च 2024 को नई दिल्ली स्थित विद्युत मंत्रालय के कार्यालय में एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीब के मिश्रा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर) कोयल सिंघल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News