Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयएयर इंडिया के विमान में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई से...

एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट को दिल्ली में कराया गया लैंड

नई दिल्ली (हि.स.)। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान को आज बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। इस विमान को दिल्ली भेजा गया। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जांच जारी है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि असत्यापित जानकारी फैलाने से बचें। एयरपोर्ट डीसीपी ऊषा रंगनानी के अनुसार, विमान में बम की एक्स पर मिली धमकी था, विमान में 239 यात्री सवार हैं।

Related Articles

Latest News