Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की भी घोषणा

लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की भी घोषणा

नई दिल्ली (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। इन राज्यों में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश और सिक्किम शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा और मतदान 19 अप्रैल को होगा। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे।

सिक्किम विधानसभा के लिए भी एक ही चरण में सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च और वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।

आंध्र प्रदेश की सभी 175 सीटों पर चुनाव के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा और 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव होंगे। ये चुनाव भी आम चुनावों के साथ होंगे।

Related Articles

Latest News