Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगरत्न भारती घोष का 83 साल की उम्र में निधन

बंगरत्न भारती घोष का 83 साल की उम्र में निधन

सिलीगुड़ी (हि.स.)। टेबल टेनिस कोच और ‘बंगरत्न’ भारती घोष का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती भारती घोष का सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक का माहौल है।

दरअसल, उम्र बढ़ने कारण भारती घोष का स्वास्थ्य काफी समय से अच्छा नहीं था। मेयर गौतम देव पिछले हफ्ते सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा स्थित उनके घर में गए थे। जहां उन्होंने भारती घोष से मुलाकात करने के बाद उन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

पश्चिम बंगाल में भारती घोष टेबल टेनिस जगत में एक जाना माना नाम है। उन्हें 2019 में राज्य सरकार द्वारा ‘बंगरत्न’ और 2021 में क्रीड़ा विभाग द्वारा ‘क्रीड़ा गुरु’ से सम्मानित किया गया था।

डेढ़ साल पहले उन्हें सेरेब्रल स्ट्रोक हुआ था। बाद में ठीक होकर वह सामान्य जीवन में लौट आई थी। लेकिन वह पिछले कुछ समय से शारीरिक अस्वस्थ से जूझ रही थी। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक छाया है।

Related Articles

Latest News