Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयभाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, जेपी नड्डा को...

भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, जेपी नड्डा को गुजरात से बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा चुनाव में गुजरात से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को भाजपा ने गुजरात और महाराष्ट्र की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया गया है। चव्हाण मंगलवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा द्वारा जारी सूची में गुजरात से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार हैं। महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े हैं।

Related Articles

Latest News