Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयबॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का खुलासा- दिन में पीती थी दो-तीन सिगरेट

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का खुलासा- दिन में पीती थी दो-तीन सिगरेट

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ हाल ही में रिलीज हुई। विद्या ने हमेशा ही अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब इस फिल्म में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हो रही है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी धूम्रपान की आदत का खुलासा किया। उन्हें ये आदत एक फिल्म में उनके रोल की वजह से पड़ी।

एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने कहा, “मैंने एक फिल्म की शूटिंग से पहले धूम्रपान करना शुरू कर दिया था। मैं धूम्रपान करना जानती थी लेकिन मैं वास्तव में ऐसा करना कभी नहीं चाहती थी। अभिनय में आप सब कुछ नकली नहीं कर सकते। इसलिए मैंने भूमिका के लिए धूम्रपान किया। पहले तो मैं झिझक रही थी, क्योंकि सिगरेट पीने वाली महिलाओं के बारे में एक खास धारणा बनी हुई है। अब इसमें कमी आई है लेकिन ‘द डर्टी पिक्चर’ के बाद स्मोकिंग की लत लग गई थी और वह रोजाना दो से तीन सिगरेट पीती थीं।

जब विद्या से पूछा गया कि क्या वह अब भी धूम्रपान करती हैं तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह अब धूम्रपान नहीं करतीं। इस दौरान विद्या ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बात कैमरे पर कहनी चाहिए लेकिन मुझे धूम्रपान पसंद है। अगर सिगरेट हानिकारक नहीं होती, तो मैं भी धूम्रपान करने वाली बन जाती।। मुझे उस धुएं की गंध बहुत पसंद है। यहां तक कि अपने कॉलेज के दिनों में भी मैं ऐसे लोगों के आसपास बैठती थी जो धूम्रपान करते थे।

Related Articles

Latest News