Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयBundesliga: लेवरकुसेन ने बोचुम को 5-0 से हराया, बायर्न ने वोल्फ्सबर्ग को...

Bundesliga: लेवरकुसेन ने बोचुम को 5-0 से हराया, बायर्न ने वोल्फ्सबर्ग को दी शिकस्त

बर्लिन (हि.स.)। लेवरकुसेन ने बोचुम पर 5-0 की शानदार जीत के बाद अपने अजेय क्रम को 50 मैचों तक पहुंचा दिया है, जबकि बायर्न म्यूनिख ने रविवार को बुंडेसलीगा के 33वें दौर के अंतिम मैच में वोल्फ्सबर्ग पर 2-0 से जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

रेलीगेशन का सामना कर रहे बोचुम की टीम ने मजबूत शुरुआत की लेकिन शुरुआती मौकों का फायदा नहीं उठा सकी। 11वें मिनट में फिलिप हॉफमैन, केविन स्टोगर के कॉर्नर पर गोल करने से चूक गए। मैच के 15वें मिनट में फेलिक्स पासलैक को नाथन टेला पर लास्ट-मैन फाउल के लिए बाहर भेज दिया गया और बोचुम की टीम को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

मैच के पहला गोल 41वें मिनट में आया, जब आर्थर के सटीक क्रॉस पर पैट्रिक स्किक ने गोल कर लेवरकुसेन को 1-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम से कुछ देर पहले विक्टर बोनिफेस ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।

दूसरे हाफ में, बोचुम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और गोलकीपर मैनुएल रीमैन ने कई शॉट्स रोके। हालाँकि, लेवरकुसेन ने 76वें मिनट में अमीन अदली के गोल की बदौलत अपनी बढ़त 3-0 कर ली। इसके बाद जोसिप स्टैनिसिक ने 86वें और एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो ने अतिरिक्त समय (93वें मिनट) में दो और गोल करके अपनी टीम की 5-0 से जीत पक्की कर दी।

इस बीच, बायर्न म्यूनिख ने वोल्फ्सबर्ग के खिलाफ एक युवा और दूसरे दर्जे की टीम को मैदान में उतारा, जिसने 2-0 से जीत दर्ज की।

Related Articles

Latest News