Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयविधानसभा में प्रश्नों के लिए सही समय पर जानकारी नहीं देने वाले...

विधानसभा में प्रश्नों के लिए सही समय पर जानकारी नहीं देने वाले चार डीईओ को नोटिस

बिलासपुर (हि.स.)।बिलासपुर के संभागीय संयुक्त संचालक ने विधानसभा में लगे प्रश्नों के लिए सही समय पर जानकारी नहीं देने वाले चार डीईओ को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

विधानसभा सत्र में विधानसभा पूरक प्रश्न क्रमांक 640 में बिलासपुर संभाग के स्कूलों में स्कूल शिक्षा विभाग को प्राप्त राशि के संबंध में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने प्रश्न लगाया था। इसमें उन्होंने पूछा है कि शिक्षा विभाग को 1 जनवरी 2021 से 30 नवंबर 2023 तक डीएमएफ से कितनी राशि प्राप्त हुई, कितना व्यय हुआ और कितनी राशि शेष है? इसके साथ ही स्कूलों में कितनी राशि से किस फर्म को फर्नीचर प्रदान करने आदेश दिया? इसके लिए शिकायत हुई, तो क्या कार्रवाई की गई।

पांच फरवरी तक केवल सक्ती, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला पेण्डा मरवाही जिले ने जानकारी दी है। वहीं बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़ और कोरबा से जानकारी समय पर नहीं भेजी गई थी। जिसे लेकर संभागीय संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने सभी डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

Related Articles

Latest News