Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयरांची एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लौटे महागठबंधन के विधायक

रांची एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लौटे महागठबंधन के विधायक

रांची (हि. स.)। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से महागठबंधन के विधायक वापस सर्किट हाउस लौट गए हैं। लो विजिविलिटी की वजह से विधायकों का चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका। आखिरकार सभी विधायक प्लेन से उतर गये और सर्किट हाउस पहुंचे।

जानकारी के अनुसार एहतियातन महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा था। विधायकों को लेकर बस सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए गई। 38 विधायक दो चार्टर प्लेन में सवार भी हो गये थे, लेकिन अंतिम समय में लो विजिविलिटी की वजह से प्लेन उड़ान नहीं भर सका। एटीसी ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद विधायकों को लेकर बस एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लौट गई।

Related Articles

Latest News