Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना शिंदे समूह के विधायक दल के...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चुने गए शिवसेना शिंदे समूह के विधायक दल के नेता

मुंबई (हि.स.)। शिवसेना शिंदे समूह के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सर्वसहमति पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सत्कार भी किया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार को मुंबई के होटल ताजलैंड होटल में शिवसेना शिंदे समूह के विजयी 57 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंत्री उदय सावंत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधायक पद का नेता चुने जाने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को प्रताप सरनाईक ने समर्थन दिया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया। इस तरह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना शिंदे समूह के विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

इससे पहले रविवार को शिवसेना शिंदे समूह ने एकनाथ शिंदे को सरकार गठन करने के लिए सर्वसहमति से सभी अधिकार सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से एनडीए गठबंधन 230 सीटों पर चुनाव जीता है। इनमें एनडीए गठबंधन का सहयोगी दल शिवसेना शिंदे समूह ने 57 सीटें हासिल की हैं। इस चुनाव में भाजपा 132 और राकांपा एपी ने 41 सीटें हासिल की है।

Related Articles

Latest News