Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस नेता ने की राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की टिकट काटने...

कांग्रेस नेता ने की राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग

रायपुर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग की हैं। उनका कहना है कि भूपेश बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से पार्टी को बदनामी झेलनी पड़ रही है।

अपने पत्र में रामकुमार शुक्ला ने आगे लिखा है कि भूपेश बघेल के कारण सभी सीटें प्रभावित हो रही हैं। भूपेश बघेल पर महादेव ऐप से पैसे लेने के आरोप लगे हैं। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि भूपेश बघेल के कारण कई अधिकारी और कांग्रेस नेता जेल में है। बता दें कि इससे पहले भरे मंच पर भूपेश बघेल के खिलाफ बोलने वाले सुरेंद्र दाऊ ने भी राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग की थी।

Related Articles

Latest News