(हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला ने सर्वप्रथम नेहरू की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि नेहरू जी महात्मा गांधी के संरक्षण में स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेताओं में से एक थे और वर्ष 1947 से 1964 तक भारत का नेतृत्व किया । आधुनिक भारत की आधारशिला रखने में नेहरू की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही नेहरू जी एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य भारत के निर्माता थे। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनका जन्मदिन ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजेश चौधरी ने नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर लगातार शानदार चुनावी सफलता हासिल की । चीन-भारत युद्ध जैसी चुनौतियों के बावजूद नेहरू जी की लोकप्रियता बनी रही। उन्होंने कहा कि आज भी उनका जन्मदिन पूरे देश में उत्साहपूर्वक बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, भुवन झा, अमर सिंह,कमलेश पाठक, रविशंकर तिवारी, मोहसिन खान,राजेंद्र पटवा, सलीम जाफर अली, रामकृष्ण तिवारी व अन्य उपस्थित रहे।












