Golden Hat-trick : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है. भारतीय वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दबदबा कायम रखते हुए गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी है.
यानी उन्होंने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया है.
इससे पहले उन्होंने साल 2018 (48 किग्रा) और 2022 (49 किग्रा) में गोल्ड मेडल जीता था. अब उन्होंने 2026 में 48 किग्रा भार वर्ग में एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने एक बार फिर इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का परचम लहराया है.








