Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयDatia seat पर कांग्रेस का दबदबा, घनश्याम सिंह 9,519 वोटों से आगे...

Datia seat पर कांग्रेस का दबदबा, घनश्याम सिंह 9,519 वोटों से आगे निकलकर जीत के करीब

Datia seat : दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बना ली है। नौ राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 9 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि शुरुआती बढ़त बनाने वाले बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अब पिछड़ गए हैं। हालांकि इस उपचुनाव के नतीजे से मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन हार की स्थिति में पार्टी के लिए यह राजनीतिक झटका माना जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस के भीतर पहले से जारी गुटबाजी भी चर्चा में है।

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद उन्होंने पार्टी उम्मीदवार पर बीजेपी से मिलीभगत के आरोप लगाए और 2028 के विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का दावा किया। गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी और मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया था। ऐसे में दतिया उपचुनाव का परिणाम 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों के लिए राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

क्यों हुआ उपचुनाव?

2023 में दतिया विधानसभा से राजेंद्र भारती ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराया था। हालांकि, बाद में उन्हें एक पुराने मामले में सजा हो गई और उनकी विधायकी रद्द कर दी गई। इसी वजह से उपचुनाव हुए हैं। राजेंद्र भारती चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे।

वहीं, बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया। ऐसे में दोनों पार्टियों ने नए चेहरों को मौका दिया। आशुतोष युवा नेता हैं। वहीं, घनश्याम पहले भी विधायक रह चुके हैं।

Related Articles

Latest News