Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयइस दिन जबलपुर से जयपुर तक ही जायेगी दयोदय एक्सप्रेस

इस दिन जबलपुर से जयपुर तक ही जायेगी दयोदय एक्सप्रेस

उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के फुलेरा जंक्शन-मदार जंक्शन रेल खण्ड पर किशनगढ़-मण्डावरिया-गहलोता-साखुन स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेन 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस को आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यह गाडी जयपुर स्टेशन से टर्मिनेट/ऑरजिनेट होगी।

गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 2 मार्च 2024 को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 3 मार्च 2024 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। अर्थात जबलपुर से जयपुर के मध्य ही टर्मिनेट/ऑरजिनेट होगी।

Related Articles

Latest News