Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए अगले महीने से शुरू होगी...

जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए अगले महीने से शुरू होगी सीधी विमान सेवा

नई दिल्ली (हि.स.)। नागरिक उड्डयन मंत्रालय अगले माह से दो नई विमान सेवा जबलपुर के लिए शुरू करने वाला है। जबलपुर और दिल्ली के बीच एक मार्च और मुंबई और जबलपुर के बीच दाे मार्च से यह विमान सेवा शुरू होगी।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जबलपुर से सप्ताह में दाे दिन और मुंबई से सप्ताह में एक दिन विमान सेवा उपलब्ध होगी। मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए अगले महीने से दिल्ली से जबलपुर और मुंबई से जबलपुर की सीधी उड़ान स्पाइसजेट द्वारा संचालित की जाएगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान में कहा, “मुझे खुशी है कि स्पाइसजेट के समर्थन से जबलपुर को मुंबई और दिल्ली के लिए अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिलेगी।”

उन्होंने आगे कहा है कि सेवा से न केवल जबलपुर के लोगों को एक आसान और समय बचाने वाला यात्रा अनुभव मिलेगा बल्कि व्यापार, वाणिज्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। जबलपुर हवाई अड्डे को एक नया टर्मिनल भवन भी मिलने वाला है, जो 412 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह यात्रा और आर्थिक विकास को नई ऊर्जा देगा।

Related Articles

Latest News