Homeराष्ट्रीयविदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मालदीव के समकक्ष से युगांडा में की...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मालदीव के समकक्ष से युगांडा में की मुलाकात

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने गुरुवार को युगांडा के कंपाला में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर से मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया, “भारत-मालदीव संबंधों पर एक स्पष्ट बातचीत। एनएएम से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।”

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री डॉ जयशंकर 19-20 जनवरी को होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के 19वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज युगांडा के कंपाला पहुंचे हैं। वे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Related Articles

Latest News