Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल...

दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को बनाया आरोपित

नई दिल्ली (हि.स.)। ईडी ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपित बनाया गया है।

ईडी ने इस मामले में अब तक कुल आठ चार्जशीट दाखिल की हैं, जिसमें आज दाखिल की गई सातवीं पूरक चार्जशीट है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर यह पहली चार्जशीट है। ईडी ने इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. कविता हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल फिलहाल 1 जून तक की अंतरिम जमानत पर हैं जबकि संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत दे चुकी है।

ईडी ने 10 मई को छठी पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें बीआरएस नेता के. कविता, चनप्रीत सिंह, दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद सिंह को आरोपित बनाया गया है।

Related Articles

Latest News