Homeराष्ट्रीयईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा आठवां समन, पूछताछ के लिए 4...

ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा आठवां समन, पूछताछ के लिए 4 मार्च को बुलाया

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 8वां समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने केजरीवाल को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे पहले ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 7वां समन भेजकर 27 फरवरी को पेश होने को कहा था, लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने ईडी के 7वें समन पर कहा था कि चूंकि मामला अभी अदालत में लंबित है, जिसकी सुनवाई 16 मार्च होने वाली है। ऐसे में ईडी रोज समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करें।

Related Articles

Latest News