Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकैशलेस स्वास्थ्य योजना की जानकारी लेने एमपी के बिजली अधिकारी पहुंचे छत्तीसगढ़

कैशलेस स्वास्थ्य योजना की जानकारी लेने एमपी के बिजली अधिकारी पहुंचे छत्तीसगढ़

एमपी की बिजली कंपनी में कार्यरत कार्मिकों के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की कैशलेस स्वास्थ्य योजना के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित मध्य प्रदेश की विद्युत कंपनियों के प्रतिनिधि तथा पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों राज्यों के अधिकारी कैशलेस स्वास्थ्य योजना की जानकारी लेने बुधवार को रायपुर स्थित मुख्यालय सेवा भवन डंगनिया पहुंचें। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के प्रबंध निदेशक जनरेशन एसके कटियार एवं ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला उपस्थित रहे।

आईएसए मॉडल के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में लागू होने वाली यह पहली स्वास्थ्य परियोजना है। यह योजना अक्टूबर 2023 से लागू है और सात महीनों में इस योजना से लाभान्वित नियमित कर्मचारी, कर्मचारी के स्वजन और पेंशनरों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह योजना किफायती, सरल और भरोसेमंद साबित हो रही है, इसलिए देश की सभी पावर कंपनियों द्वारा इस योजना को लागू करने का विचार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक अशोक वर्मा और अति महाप्रबंधक विनोद अग्रवाल द्वारा परियोजना संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी से 15 अधिकारी और पंजाब से भी दो अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Latest News