Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयगंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों के फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग का...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों के फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने आज शुक्रवार को फ्लाई पास्ट किया। आईएएफ ने गंगा एक्सप्रेस-वे की 3.5 किलोमीटर लम्बी हवाई पट्टी पर फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। आज शुक्रवार को अपराह्न 12 बजकर 41 मिनट पर गंगा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर सबसे पहले एएन-32 विमान ने लैंड किया। इसके बाद बारी-बारी से सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस, मिग-29, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, जगुआर और एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर के स्थानीय लोगों के अलावा पूरे देश ने आईएएफ के लड़ाकू विमानों राफेल, जगुआर और मिराज को फास्ट टेक ऑफ और लैंडिंग करते देखा और प्रसन्नचित हो उठे। आसमान में लड़ाकू विमानों द्वारा कलाबाजी करते देखकर लोगों ने जमाकर तालियां बजायीं। लोग जोर जोर से वन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का आसमान में मूवमेंट करते देखना भी लोगों को पसंद आया।

युद्ध के लिए अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और फ्यूल की तैयारियों को भी दर्शाया गया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों के अभ्यास को एक बार फिर से किया जायेगा, जिसमें शाम को सात बजे से रात दस बजे तक भारतीय लड़ाकू विमान एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास करते दिखेगें। इसके लिए रनवे को तैयार रखा गया है।

आपातकाल में हो सकेगा प्रयोगगंगा एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई हवाई पट्टी का महत्व खासा अहम है। यहां से चीन सीमा निकट है। ऐसे में आपात स्थिति के दौरान इस हवाई पट्टी का प्रयोग किया जा सकेगा। इसलिए उस पर लड़ाकू विमान उतारने और उड़ाने का अभ्यास किया गया है।

Related Articles

Latest News