Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयन्यायिक हिरासत में बिरसा कारागार भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

न्यायिक हिरासत में बिरसा कारागार भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 13 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में 22 फरवरी तक के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। अब उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक फरवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पूर्व हेमंत से ईडी तीन बार में 13 दिनों की रिमांड ले चुकी थी।

कोर्ट ने ईडी को पुलिस रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया था। साथ ही किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं देने को भी कहा था। इसके अलावा कोर्ट ने पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन को परिवार के सदस्य और वकील से मुलाकात करने की छूट दी थी। मुलाकात की अवधि 30 मिनट निर्धारित की थी।

Related Articles

Latest News