Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा होंगे गुजरात के जामनगर के नए जाम साहब,...

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा होंगे गुजरात के जामनगर के नए जाम साहब, चुना गया रियासत का उत्तराधिकारी

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को गुजरात के जामनगर रियासत का नया वारिस घोषित किया गया है, जामनगर के जाम साहब शत्रुशल्य सिंह जी जडेजा ने दशहरे के शुभ अवसर पर उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

अब अजय जडेजा जामनगर राजघराने के अगले जाम साहब होंगे। शत्रुशल्य सिंहजी ने एक पत्र जारी कर कहा कि दशहरे के दिन पांडव वनवास से विजयी होकर लौटे थे। इस शुभ अवसर मेरी दुविधा खत्म हो गई है और मैं अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बनने का प्रस्ताव रखता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह जामनगर की जनता के लिए एक आशिर्वाद साबित होंगे और पूरी निष्ठा से उनकी सेवा करेंगे. इसके लिए मैं उनका आभारी रहूंगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा जामनगर के ही हैं और नवानगर रियासत से संबंध रखते हैं। वह पहले से ही जाम साहब शत्रुशल्य सिंहजी के करीबी रहे हैं। वहीं 85 साल के शत्रुशल्य सिंहजी निसंतान हैं, इसलिए उन्हें अपना वारिस चुनना था और उन्होंने दशहरे के शुभ अवसर पर इसकी घोषणा की।

जामनगर के शाही परिवार की क्रिकेट में समृद्ध विरासत है। प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम क्रमशः जडेजा के रिश्तेदारों केएस रणजीत सिंहजी और केएस दलीप सिंहजी के नाम पर रखा गया है। इसी परिवार से संबंध रखने वाले अजय जडेजा ने 1992 से 2000 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Related Articles

Latest News