Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयपश्चिम मध्‍य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने किया वर्किंग टाइम टेबल...

पश्चिम मध्‍य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने किया वर्किंग टाइम टेबल का विमोचन

रेल परिचालन के सुचारु संचालन हेतु परिचालन विभाग द्वारा कार्यकारी समय सारिणी यानि वर्किंग टाइम टेबल जारी किया जाता है। ये वर्किंग टाइम टेबल सभी रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, लोको इंस्पेक्टर, पीडब्लूआई, लेवल क्रॉसिंग एवं कंट्रोल ऑफिस के रेलकर्मचारियों के लिए उपयोगी है। इसमें सभी रेलगाड़ियों के समय-सारिणी एवं गति प्रतिबंध सहित परिचालन और रेलवे कार्यो से सबंधित अति महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध रह्ती है।

इसी कड़ी में पश्चिम मध्‍य रेलवे के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मण्डलों में रेलवे स्टाफ के लिए रेल परिचालन हेतु कार्यकारी समय सारिणी (वर्किंग टाइम टेबल) जारी किया गया। जिसका विमोचन विगत दिवस पमरे मुख्यालय में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने किया। 

विमोचन अवसर पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक विवेक कुमार, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) नवनीत राज, वरिष्ठ परिवहन प्रबंधक (कोचिंग) एकेएस  यादव, चीफ कण्ट्रोलर (टाइम टेबल) उपेंद्र प्रसाद, विवेक कुमार एवं परिचालन विभाग के रेलकर्मचारी उपस्थित थे।  

Related Articles

Latest News