Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयआज सोने का भाव: सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी

आज सोने का भाव: सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 7 मार्च को सोने के भाव में गिरावट दिखाई दे रही है और सोने की कीमत में 450 से लेकर 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये से लेकर 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट है और 22 कैरेट सोना 80,190 रुपये से लेकर 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत में तेजी है और चांदी 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News