Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआज सोने का भाव: सर्राफा बाजार में सोने के दाम स्थिर, चांदी...

आज सोने का भाव: सर्राफा बाजार में सोने के दाम स्थिर, चांदी में मामूली गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 24 फरवरी को सोने के भाव में लगभग स्थिरता है और आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में हल्की कमी दिख रही है।

आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,760 रुपये से लेकर 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना भी 80,440 रुपये से लेकर 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी तेजी है और चांदी 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News