Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयGurugram : टोल टैक्स बचाने को बना फर्जी पुलिस अधिकारी दबोचा

Gurugram : टोल टैक्स बचाने को बना फर्जी पुलिस अधिकारी दबोचा

 (हि.स.)। टोल टैस बचाने, होटल में ठहरने, व रौब जमाने के लिए बने फर्जी पुलिस अधिकारी को यहां पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।

उसके पास से पुलिस ने उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद की एक पुलिस की वर्दी, एसपीओ पद का फर्जी पहचान पत्र, एक पैन कार्ड व एक आधार कार्ड बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि एक होटल के मैनेजर ने इस बारे में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 17 जनवरी शनिवार को शुभम होटल के मैनेजर की ओर से सिविल लाइन पुलिस थाना में एक शिकायत दी गई थी।

शिकायत में कहा गया कि एक व्यक्ति हरियाणा पुलिस के उप-निरीक्षक (एसआई) की वर्दी पहनकर होटल के रिसेप्शन पर आया और ठहरने के लिए कमरा लिया। होटल स्टॉफ द्वारा पहचान-पत्र मांगे जाने पर उस व्यक्ति ने आधार कार्ड दिखाया।

कुछ समय बाद वह दोबारा होटल में आया और कमरे के संबंध में अनावश्यक पूछताछ करने लगा। जिससे उस पर शक हुआ। मैनेजर द्वारा पूछताछ करने पर वह व्यक्ति घबरा गया और उसने भागने का प्रयास किया। होटल स्टाफ की सहायता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कोई पुलिस अधिकारी नहीं है, बल्कि शौकिया तौर पर वर्दी पहनकर आमजन को डराने एवं रौब दिखाने के उद्देश्य से पुलिसवाला बना है।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सिविल लाइन गुरुग्राम में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (उम्र-34 वर्ष) निवासी जिला झज्जर के रूप के हुई है।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वहखाटू (राजस्थान) में किराए पर ई-रिक्शा चलाता है। झज्जर से खाटू उसका आना-जाना रहता है। इस दौरान इसे बार-बार टोल टैक्स देना पड़ता था।

टोल टैक्स से बचने एवं आमजन में पुलिस अधिकारी का झूठा प्रभाव दिखाने के लिए उसने झज्जर में किसी व्यक्ति से 500 रुपये में एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) का एक आई कार्ड बनवाया।

झाड़ौदा कलां दिल्ली से उसने 2200 रुपयों में हरियाणा पुलिस के उप-निरीक्षक की पुलिस वर्दी सिलवाई। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया।

Related Articles

Latest News