Homeराष्ट्रीयहमास ने इजराइल के साथ संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार किया

हमास ने इजराइल के साथ संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार किया

काहिरा (हि.स.)। इजराइल के साथ पिछले सात महीने से जारी युद्ध को रोकने के लिये चरमपंथी समूह हमास ने मिस्र और कतर की ओर से पेश किये गए संघर्ष-विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हमास की तरफ से जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की गई।

संघर्ष विराम प्रस्ताव के संबंध में हमास ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि हमास के सर्वोच्च नेता इस्माइल हानिया ने कतर के प्रधानमंत्री और मिस्र के खुफिया मामलों के मंत्री को फोन पर यह जानकारी दी। मध्य पूर्व के ये दो देश इजराइल और हमास के बीच महीनों से जारी बातचीत में मध्यस्थता कर रहे हैं। इजराइल ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Related Articles

Latest News